शामली

दहेज में ट्रक की मांग का आरोप, विवाहिता को घर से निकालने की शिकायत

पति पर दूसरी शादी और अवैध संबंध का भी आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता परवीन पुत्री दिलशाद ने बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व इंतजार निवासी एकता कॉलोनी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता के अनुसार उससे दहेज में ट्रक की मांग भी की गई।

उसने बताया कि 18 मई 2026 को उसके साथ मारपीट की गई थी। मामले में उसने कांधला थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार 20 जून 2026 को उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है।

विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने और अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button