शामली

योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैमिली आईडी बनवाने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। श्रम विभाग शामली की ओर से ग्राम पंचायत कांधला देहात में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में श्रमिकों को फैमिली आईडी के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

कैंप का आयोजन सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मधेसिया के निर्देश पर किया गया। श्रम विभाग के गुलजार अंसारी ने बताया कि नगर और ब्लॉक क्षेत्र के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फैमिली आईडी बनने से श्रमिकों और उनके परिवारों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उन्होंने श्रमिकों से नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर जल्द फैमिली आईडी बनवाने और परिवार का विवरण दर्ज कराने की अपील की। कैंप में श्रमिकों को आईडी बनवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button