शामली

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन के लिए प्राचीन परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीरामध्वज शोभायात्रा निकाली गई।

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित माता श्री शाकुंभरी देवी भवन में पंडित ललित किशोर शास्त्री ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंड-बाजे और ढोल की अगुवाई में शोभायात्रा रायजादगान, दिनतला, मौलानान, कानूनगोयान, जामा मस्जिद, मेन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, पुराना पीएनबी बैंक, कैराना रेलवे रोड और माता शीतला मंदिर से होते हुए कैराना मार्ग स्थित रामलीला मंचन स्थल पर पहुंची।

मंचन स्थल पर भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पवित्र श्रीरामध्वज की स्थापना की। ध्वज स्थापना के दौरान पूरा परिसर श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान लोकेश गोयल, श्याम कुमार सिंघल, प्रमोद शर्मा, राजीव जैन, तरुण अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, रोहित गुप्ता, मेहरचंद सिंघल और संजय मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button