भरत पुर
भाषण प्रतियोगिता में क्षमा कुमारी ने प्रथम कनक कुमारी ने द्वितीय एवं मुस्कान सैनी ने किया तृतीय स्थान प्राप्त
जीबी कॉलेज भुसावर में मनाया शिक्षक दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के हिण्डौन सड़क मार्ग पर नयावास के पास स्थित स्थानीय जीबी कॉलेज में आज 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां जीबी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के अंतर्गत शिक्षक दिवस मनाया गया। जहां सभी ने भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस दौरान भाषण में सभी स्वयंसेवकों ने आभार व शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। और कहा कि हमारे जीवन के अंधकार रुपी अज्ञानता को दूर करके ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। वहीं इस भाषण कार्यक्रम में छाया कुमारी ने प्रथम, कनक कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो मुस्कान सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीबी कॉलेज महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम डॉ0 उर्वशी पाराशर एवं इकाई द्वितीय के अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, मोहनसिंह सहित समस्त महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।



