खैरथल

नगर निकाय चुनाव 2026 : मतदान एवं मतगणना के दौरान घोषित रहेगा सूखा दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा अतुल प्रकाश ने संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित अवधि में सूखा दिवस घोषित किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 7 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे से 9 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे तक तथा द्वितीय चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 9 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे से 11 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
इसी प्रकार मतगणना दिवस 14 सितंबर 2026 को भी सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत मदिरा के विक्रय, वितरण एवं परोसने पर प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश की पूर्ण पालना सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित अवधि में सूखा दिवस प्रभावी रूप से लागू किया जाए। साथ ही आदेश की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button