सिंगरौली

स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

तुलसी ढोटी में बघेल पेट्रोल पंप के पास हादसा, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 38 के तुलसी ढोटी क्षेत्र में बघेल पेट्रोल पंप के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से 8 वर्षीय आयुषी, पिता अनिल कुमार शाह, गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उपचार के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुषी बघेल पेट्रोल पंप के पास थी, तभी स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों, दुर्घटना की परिस्थितियों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। बच्ची की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद तुलसी ढोटी क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button