भरत पुर

9 सितम्बर बुधवार को धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना होंगे 51 सदस्यों का दल 

श्री दाऊजी महाराज मन्दिर उपरला बाजार के संयुक्त तत्वाधान में होगें श्रद्वालु रवाना

श्री देवघर (बैजनाथ) धाम, मां कामाख्या देवी, गंगासागर, श्री सूर्य मन्दिर कोणार्क (ओडीशा), लिंगराज मन्दिर (भुवनेश्वर) सहित काशी विश्वनाथ, गोल्डन बीच(पुरी),अयोध्या आदि धार्मिक तीर्थ स्थालों पर करेगें दर्शन 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : आस्था, भक्ति, और अध्यात्म के पावन श्रद्धा के साथ श्री दाऊजी महाराज मन्दिर ऊपरला बाजार भुसावर के संयुक्त तत्वावधान मे आगामी 9 सितम्बर बुधवार को सांय 05: बजकर 15 मिनट पर ठाकुर गणेश जी मन्दिर में राजा मण्डी के पास विशेष पूजा अर्चना कर बस में सवार होकर 51 सदस्यों का दल धार्मिक स्थलों पर दर्शनों हेतु 16 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। वहीं इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों, श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति से भी रूबरू होगा। वहीं 16 दिवसीय धार्मिक यात्रा की तैयारियों को लेकर श्रीदाउजी भक्त मण्डल अन्तिम रुप देने में जुटे हुए हैं। वहीं श्रीदाऊजी महाराज मन्दिर भक्त मण्डल के सदस्य सुरेश कुमार सोनी, नीरज गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीदाउजी महाराज मन्दिर भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष धार्मिक यात्रा करवायी जाती है। उसी के तहत इस वर्ष भी आगामी 09 सितम्बर बुधवार को सायं 05 बजकर 15 मिनट पर ठाकुर गणेशजी मन्दिर पर विशेष पूजा अर्चना कर बस में सवार होकर 51 सदस्यों के दल के साथ 16 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि रवानगी (विदाई) से पूर्व श्री दाऊजी महाराज मन्दिर परिसर से रवाना होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर निकालकर ठाकुर गणेश मन्दिर राजा मण्डी पर एकत्रित होंगे। जहां कस्बे सहित दूर दराज के क्षेत्रों से पधारे हुए लोगों द्वारा‌ यात्रियों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर मुंह मीठा खिलाकर, पुष्प बर्षा के साथ विदा करते हुए भगवान से उनकी मंगलमय सुखद यात्रा की प्रार्थना की जाएगी। वहीं इस 16 दिवसीय यात्रा में श्री अयोध्या धाम, श्री देवघर(बैजनाथ) धाम, मां कामख्या देवी, श्री ग़गासागर, श्रीजगन्नाथ पुरी धाम, श्री सुर्य मन्दिर कोणार्क (ओडिशा), श्री लिंगराज मन्दिर(भुवनेश्वर), मां काली देवी कोलकात्ता, श्री काशी विश्वनाथ धाम और गोल्डन बीच (पुरी) आदि सहित अन्य विभिन्न धार्मिक व दार्शनिक स्थालों के दर्शन करेंगे और वहां की सनातन संस्कृति से रूबरू होगें। वहीं विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली, देश की उन्नति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। वही दाऊजी भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितम्बर बुधवार को 51 सदस्यों के साथ आयोजित हो रही धार्मिक यात्रा सकुशल सम्पन्न यात्रा कर यात्रा का आगमन 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को श्रीहरि रमन मैरिज गार्डन पर होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button