मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर विधायक निशत आलम ने जताया शोक
MLA Nishat Alam expresses grief over the sudden demise of Minister Sudivya Kumar.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशत आलम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार के निधन को अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक निशत आलम ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।



