झुंझुनू

मालकेतु परिक्रमा पदयात्रियों की सेवा लिए चंवरा से निशुल्क मेडिकल टीम रवाना 

चौबीस कोसी परिक्रमा में चंवरा का सोनी परिवार स्वयं के खर्च से प्रतिवर्ष लगाता है निशुल्क चिकित्सा शिविर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। गोगा नवमी से मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा परवान पर है। प्राचीन काल से ही मालकेतु की इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में कई सेवाभावी लोग अलग-अलग तरीके से पद यात्रियों की सेवा में जुट जाते हैं। ऐसे ही चंवरा का पुरुषोत्तम लाल सोनी परिवार भी पिछले 15 वर्षों से स्वयं के खर्च से इस परिक्रमा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर पदयात्रियों की सेवा करता है। चंवरा से रविवार सुबह मेडिकल टीम रवाना हुई। रतनलाल सोनी ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में बीड़ीके अस्पताल झुंझुनू में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भजनलाल सैनी, पौंख सीएचसी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल सैनी, उदयपुरवाटी सीएचसी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर चौथमल सैनी की देखरेख में पद यात्रियों को निशुल्क दवाइयां प्रदान कर एक्यूप्रेशर मशीनों द्वारा मसाज की जाती है। उन्होंने बताया कि रविवार को किरोड़ी में शिविर लगाकर पदयात्रियों को मेडिकल सेवा प्रदान की गई। सोमवार को शिविर शाकंभरी में रहेगा। इस प्रकार अमावस्या तक रोजाना अलग अलग स्थानों पर शिविर का आयोजन रहेगा। जय कुमार सोनी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए हमें प्राणीमात्र की सेवा करनी चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। मेडिकल टीम के साथ पुरुषोत्तम लाल सोनी, रतनलाल सोनी, जय कुमार सोनी, पवन सोनी डूमरा, घनश्याम सैनी, राजू गूर्जर, दिनेश संघी, शोकत अली, विजेश सैनी, संजय सैनी, विरेन्द्र जांगिड़, रुड़ाराम सैनी, नक्स सोनी आदि पदयात्रियों की सेवा के लिए रवाना हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button