झुंझुनू

दलीप दादरवाल द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह के निकटवर्ती गांव चरणसिंह नगर के रहने वाले दलीप दादरवाल पुत्र धर्मपाल दादरवाल द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए के सहयोग की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया,  बड़ाऊ युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विकास दादरवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया ने समाजसेवी दलीप दादरवाल का साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल भंवरलाल एवं राजेश कुमार ने दादरवाल का आभार व्यक्त करते हुए तेजाजी मन्दिर में सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने  बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button