
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला कार्यकारिणी की बैठक में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी के बाद संगठन का विस्तार किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अजय कुमार को जिला संगठन मंत्री, उमेश गंगवार को जिला उपाध्यक्ष, राज प्रकाश सिंह को जिला संगठन मंत्री और आदित्य शर्मा को ब्लॉक संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
मंडलीक मंत्री रुचि सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन में पूरी निष्ठा व ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार, संयुक्त मंत्री अरविंद चौधरी, संगठन मंत्री अतुल सिंह, हेमेंद्र गंगवार, अन्नपूर्णा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष ऋतु मिश्रा, महिला संगठन मंत्री मोनिका गुप्ता, प्रचार मंत्री धीरेंद्र सिंह चौहान, मोनिका सागर, प्रवक्ता अरविंद कुमार, मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा सहित जिले और ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।



