बुलंदशहर

खनौदा में हुआ सिद्ध बाबा का जागरण व विशाल भंडारा 

विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेता पधारे किया प्रसाद ग्रहण 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर खनौदा में कसाना परिवार द्वारा आयोजित सिद्भ बाबा के जागरण और विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से हजारों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। तमाम राजनीतिक मतभेदों से परे हटकर  विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम खनौदा में  कसाना परिवार द्वारा अरसे से चली आ रही परम्परा के अनुरूप रविवार को सिद्ध बाबा का जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी जगराम सिंह कसाना,भरत सिंह कसाना रामरिख सिंह एडवोकेट दीप चंद कसाना और अशोक कसाना द्वारा सिद्ब बाबा की पूजा अर्चना करके किया गया। जागरण मंडलियों ने सिद्ब बाबा का संगीतमय गुणगान किया। और बाबा की महिमा बखानी।
इस अवसर पर आयोजित भंडारे में आसपास के गांवों से आए हजारों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी श्यौपाल सिंह, करनवीर सिंह सिरोही, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान,भवतोष गूर्जर, ब्लाक प्रमुख वीर सिंह, सैयद हुसैन अली, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली सैयद रसीद अहमद नकवी,सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, मनोज गूर्जर,प्रदीप प्रधान, राजेश कसाना पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कसाना  सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया ‌।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button