शामली

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी आग, दो युवक झुलसे

मरम्मत के दौरान अचानक हुआ हादसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत में सुधार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 चौसाना : झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडौली सादात गांव में फ्रिज की मरम्मत के दौरान कंप्रेसर फटने से अचानक आग लग गई। हादसे में फ्रिज मिस्त्री समेत दो युवक झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी फ्रिज मिस्त्री आगाज रजा अपने सहायक साहिल के साथ दुकान पर फ्रिज की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फ्रिज का कंप्रेसर फट गया और देखते ही देखते आग लग गई। अचानक आग की चपेट में आने से दोनों युवक झुलस गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
समय रहते आग पर पाया काबू
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की, जिससे आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों घायल युवकों का उपचार जारी है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चा बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फ्रिज की मरम्मत के दौरान अचानक कंप्रेसर फटने से आग भड़की थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button