शामली

गोवंश ने राहगीर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल के निकट सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को आवारा गोवंश ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल की पहचान गांव अंबेहटा निवासी अफजाल के रूप में हुई। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

समाजसेवी इसराइल मंसूरी ने बताया कि क्षेत्र में आवारा गोवंश पहले भी कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button