शामली

संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर मंच की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। भारतीय अल्पसंख्यक राजनीतिक चेतना मंच की बैठक मोहल्ला शेखजादगान स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी अक्टूबर माह में गांधी जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान चलाने तथा भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय संयोजक शकैब जावेद अख्तर ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे में होती है। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि लोगों में राजनीतिक जागरूकता पैदा करना भी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान ने संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और 2028 के निकाय चुनाव को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान शाहिद राना सादिक, अकबर, महताब जंग, अजमल बेग, रिजवान खान, जावेद खान, अनीस सिद्दीकी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button