साहेबगंज

MMDRसंशोधन का विरोध,बरहरवा में झामुमो का धरना प्रदर्शन

सांसद विजय हांसदा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जोस के साथ की नारेबाजी,वहीBDOको सौंपा मांग पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक2026MMDRके विरोध में शनिवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की।झामुमो की ओर से 19सितंबर को राज्य के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर एमएमडीआर संशोधन के विरोध में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया था।इसी क्रम में बरहरवा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।धरना को संबोधित करते हुए सांसद विजय हांसदा समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकार एवं हित महत्वपूर्ण हैं।पार्टी नेताओं ने दावा किया कि प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों से राज्य के हित प्रभावित हो सकते हैं,उन्होंने केंद्र सरकार से झारखंड के अधिकारों एवं हितों को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विधेयक के विरोध में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रखंड एवं नगर स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे,धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने बरहरवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र के माध्यम से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को वापस लेने सहित झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की गयी।वही मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर,नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो,वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर, शक्ति नाथ अमन,प्रदीप भगत, नीलकंठ साह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button