दिल्ली

नवरात्रि में सामूहिक फलाहार से सामाजिक समरसता का संदेश: खंडेलवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि नवरात्रि को केवल धार्मिक आस्था का पर्व न मानकर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का जन-अभियान बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वे नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन अपने निवास पर सामूहिक फलाहार का आयोजन करेंगे। इस दौरान प्रत्येक दिन के देवी स्वरूप की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इसमें शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button