हापुड़ में युवक को कमरे में बंद कर ‘तालिबानी सजा
बेल्टों से पिटाई का VIDEO वायरल, छह नामजद आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।युवक की बेल्टों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने केबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवक को कमरे में बंद कर चमड़े की बेल्ट से पीटा गया और लात-घूंसों से भी मारपीट की गई।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को स्कूली बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई।वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामले की जानकारी की और पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया है। इस जानलेवा हमले के मामले में वंश, अनिल, तनिश, उचित, विचित और शिवम को नामजद किया गया है । जिसके बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के बादघर पहुंचकर भी मारपीट और जान से मारने की
धमकी दी गई।
सी ओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि, दिनांक 29.09.2026 को स्कूली बच्चो के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने के उपरान्त 02 युवकों के साथ मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।




