लालबथानी में पारिवारिक विवाद में महिला की पिटाई,छेड़छाड़ का भी लगाया आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी गांव स्थित सिद्दिक टोला में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।जहां परिजनों के द्वारा पीड़िता को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल साहिबगंज में भर्ती कराया गया है, पीड़िता बीबी सकुरा खातून25वर्ष पति मुस्तफिक आलम ने मुफ्फसिल थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।आगे दिए गए आवेदन के अनुसार,घटना13 अक्टूबर को दोपहर करीब3बजे की है,पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर शहाबुद्दीन ने घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी इसके बाद ससुर रशीद के इशारे पर देवर शहबाज और सास तर्जिना खातून के साथ मिलकर लात-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया।पीड़िता ने मारपीट के दौरान छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का भी गंभीर आरोप लगाया है,घटना के बाद वह बेहोश हो गई जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़िता ने मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



