पाकुड़

काठीकुण्ड में नाबालिग की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, SIT ने की कार्रवाई

One accused arrested in Kathikund minor murder case; SIT takes action.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

दुमका। काठीकुण्ड थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने शिशु टुडू (35), निवासी रासी टोला पिपरा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की शाम मवेशी लाने गई लड़की घर नहीं लौटी थी। तलाश के दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर चेकडैम के पास झाड़ियों में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। मामले में काठीकुण्ड थाना कांड संख्या 35/2026, BNS की धारा 103(1), 238, 3(5), 70(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, दुमका के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच करते हुए आसपास के गांवों में करीब 500 लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर एक भूरे रंग का चेकदार गमछा, नीले रंग का जांघिया और हरे-सफेद रंग की चेकदार टी-शर्ट बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button