बरेली
नवरात्रि के तीसरे दिन श्री हरि मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पावन नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह पं. रमेश चंद्र तिवारी और सुनील शास्त्री द्वारा हनुमान जी का विधिवत पूजन व श्रृंगार किया गया।
शाम को महिला मंडल द्वारा माता के भजनों के बाद संकीर्तन मंडल ने भजन संध्या की। रवि छाबड़ा, संजय आनंद और जतिन दुआ सहित अन्य गायकों के भजनों से परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा, आरती और भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ।
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।




