
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक के जनपद आजमगढ़ स्थानांतरण पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एसएसपी अनुराग आर्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और स्मृतिचिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने बरेली में उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और आजमगढ़ में नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्मीयता के साथ उनकी गाड़ी को धक्का लगाकर विदा किया। यह क्षण आपसी सौहार्द और मजबूत कार्य संबंधों को दर्शाता रहा।
समारोह में एसपी दक्षिणी, एसपी उत्तरी, एसपी अपराध, सीओ नगर तृतीय, प्रथम, द्वितीय, सीओ मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, हाईवे, नवाबगंज, यातायात, सीओ एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




