पाकुड़

चांदपुर टोटो स्टैंड में तोड़फोड़ और धमकी मामले में पिंकी मंडल समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज

FIR registered against Pinky Mandal and others in connection with the vandalism and intimidation incident at the Chandpur Toto stand.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुलियान- पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित चांदपुर टोटो स्टैंड में 12 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे तोड़फोड़, टोटो चालकों व किरानी को धमकाने और स्टैंड बंद कराने की धमकी देने के आरोप में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, उनके पति रंकुश मंडल समेत छह नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर सरकारी एवं सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, विधि- व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने और सड़क जाम करने की धमकी देने के आरोप है। गश्ती पदाधिकारी एएसआई राजीव रॉय के आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना अप्राप्त है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button