
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र में रामलीला कमेटी के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी पीलीभीत सुकीर्ति माधव भी मौजूद रहे। डीआईजी ने मौके पर घटना की परिस्थितियों की जानकारी ली और अब तक हुई पुलिस कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीआईजी ने कहा कि सभी साक्ष्यों का विधिसम्मत संकलन कर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।




