
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में नेतृत्व कौशल बढ़ाने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुभाष नगर की कक्षा 8 की छात्रा शालिनी को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया।
बीएसए डॉ. विनीता ने शालिनी को बुके देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदभार संभालने के बाद शालिनी ने बताया कि वह भविष्य में इंडियन नेवी में जाकर देश सेवा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अहसास हुआ, जो जीवन भर प्रेरणा देगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक कुलदीप गंगवार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।




