साहेबगंज
बरहरवा में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
608 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 किलो केमिकल के साथ मालदा के 5 तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ साहिबगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।बरहरवा थाना क्षेत्र के मुगलपाड़ा- महाराजपुर स्थित एक मकान में चल रही अवैध हेरोइन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।मौके से 608 ग्राम ब्राउन शुगर,हेरोइन बनाने का केमिकल,नकदी और अन्य सामान के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के5ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को 12 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगलपाड़ा महाराजपुर के एक मकान में कलियाचक मालदा के ड्रग माफिया केमिकल का प्रयोग कर ब्राउन शुगर से हेरोइन बना रहे हैं,और खरीद-बिक्री कर रहे हैं।सूचना पर एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितीन खंडेलवाल और एसडीपीओ राजमहल विमलेश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया।दल ने 12 अक्टूबर को उक्त मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की, पुलिस को देख 5 व्यक्ति पीछे के गेट से भागने लगे,जिन्हें टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।जिसमें हजीकुल शेख 41वर्ष, पिता स्व.भदरू शेख,अख्तर आलम 26 वर्ष पिता ईदुल शेख,शजहान शेख 25 वर्ष पिता दुरुल शेख,साहनवाज आलम 19 वर्ष पिता तरीकुल आलम,अमिरूल शेख 45 वर्ष पिता स्व.कालू शेख,सभी थाना कलियाचक,जिला मालदा पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस्माईल शेख,पिता दुरुल शेख,साकिन इमामजागीर कलियाचक के द्वारा ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने का काम कराया जाता है।आगे मकान की तलाशी में पुलिस ने-ब्राउन शुगर/प्रतिबंधित पदार्थ-608 ग्राम,नकद-5 लाख 93 हजार 900 रुपये,मोबाइल-02 पीस,हेरोइन बनाने वाला केमिकल- 15.877 किग्रा,Acetal Chloride 500ML की 13 बोतल, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन-03 पीस,सीलिंग मशीन,वाहन व अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया,अभियुक्तों के पास से कोई वैध कागजात नहीं मिला।इस संबंध में बरहरवा थाना कांड संख्या259/26,दिनांक 12 अक्टूबर 2026,धारा 111(2)(b)/111(3) BNS और NDPS एक्ट की धारा 21(c)/25/27A/27B/29 के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में अनुसंधान कर रही है।



