बैतूल व्यसन मुक्ति पखवाड़ा के अन्तर्गत हुए अनेक कार्यक्रम
भाषण, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता संपन्न, निकाली रैली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नशे के दुष्प्रभाव से कम उम्र से ही बच्चों को अवगत करा देना चाहिए। विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की योजना के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालापाठा में व्यसन मुक्ति पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया। पखवाड़े के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। भाषण निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोतिएं आयोजित की गई। साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विद्यार्थियों ने हाथों में व्यसन विरोधी तख्तियां व नारे लिखी पट्टिकाएं थाम रखी थीं। प्रमुख चौराहे पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय के व्याख्याता भूपेन्द्र पवार ने कहा कि नशा मुक्ति से स्वयं एवं अपने सभी परिवारजन, मित्र, समाजजन को दूर करने हेतु प्रयास करेंगे। साथ ही स्वयं भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों में जाकर व्यसन मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ भारत समर्थ भारत विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें पांच विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों पर जाकर प्रबोधन किया गया एवं जीवन को व्यसन मुक्त बनाने व संयमित संस्कारित बनाए रखने हेतु मित्रों एवं समाज को व्यसन से दूर रहने के लिए प्रेरित करने नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, खेल, योग, सेवा और सदाचार को अपने जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र की निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली।
इन्होने मारी बाजी
निबंध प्रतियोगिता में जानवी उइके, श्रेयांशी यादव, सृष्टि रघुवंशी, प्राची माकोड़े ने प्रथम स्थान दिव्यांशी हुरमाड़े, आराध्या मंडलेकर, राधे कृष्णा, हिमांशी ठाकरे ने द्वितीय स्थान खुशी टिकमे, ईशानी खतवासे, नीरज, वैष्णवी मगरदे ने तृतीय स्थान, भाषण प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, वंशिका मालवीय ने द्वितीय स्थान व डॉली रानी पवार ने तृतीय स्थान, चित्रकला प्रतियोगिता में जानवी उइके, हिमांशु, साक्षी सहने ने प्रथम, परी बर्टी दीपांशु, सानिया वर्टी ने द्वितीय स्थान व ललित कुमरे, मीना बिसन्द्रे, राजा यादव ने तृतीय स्थान और रंगोली प्रतियोगिता में पूजा मुंडे ने प्रथम, प्रियंका पाल ने द्वितीय, हर्षित सोनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी कार्यक्रम प्रकाश पाठेकर एवं श्रीमती संगीता गंगारे के संयोजन में संपन्न किए गए।



