बेतुल

बैतूल को पॉलीथिन और कैंसर मुक्त बनाने 75 कदम मिशन की पहल

13वें दिन 189 किलो पन्नियां और प्लास्टिक एकत्र कर नगर पालिका को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल को पॉलीथिन और कैंसर मुक्त बनाने के उद्देश्य से 75 कदम मिशन और वृंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन बैतूल का अभियान 13वें दिन शासकीय कन्या हाईस्कूल, गंज बैतूल के सामने संचालित हुआ। अभियान के दौरान लगभग 189 किलो पन्नियां, प्लास्टिक और अन्य सामग्री एकत्र कर नगर पालिका को सौंपी गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पन्नियां फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
अभियान में वृंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन बैतूल, तप श्री ज्ञान मंदिर परिवार टिकारी की कन्याओं और 75 कदम मिशन के साथी नारायण चढ़ोकार, नवलसिंह ठाकुर, हेमन्त चंद्र बबलू दुबे, राधेलाल बनखेड़े, नागेन्द्र सरनकर, पिंकी भाटिया, दीप मालवी, सत्येंद्र नागले, दीपक नामदेव, शंकर चावरिया, इंदी वालिया, श्रीमती नीलम दुबे, अनिल दुबे, बाला यादव, राहुल सिंह ठाकुर, संतोष वाघमारे, श्याम टेकपुरे सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान रहवासियों, अधिकारियों और सब्जी-फल सहित अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से अपील की गई कि वे पन्नियों का उपयोग न करें और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। इससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने और नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद मिलेगी।
तप श्री ज्ञान मंदिर परिवार टिकारी की हिंदू और मुस्लिम समाज की कन्याएं भी धरती सेवा अभियान में शामिल हुईं। उन्होंने सभी धरती सेवकों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सेवादारों और वृंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने कन्याओं का चरण पूजन कर प्रसादी वितरित की।
तप श्री स्कूल के संचालक दीप मालवी ने सभी संस्थाओं से धरती सेवा की इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। अभियान के 14वें दिन गुरुवार को सुबह 8 से 9 बजे तक शासकीय कन्या हाईस्कूल, गंज बैतूल के सामने, कांतिशिवा पेट्रोल पंप के पास, अभियान जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button