बेतुल
बैतूल सेवा भारती ने दो बस्तियों में 200 से अधिक कन्याओं का किया पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सेवा भारती द्वारा इस वर्ष कन्या पूजन कार्यक्रम को सेवा बस्तियों तक पहुंचाते हुए दो बस्तियों में 200 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। आयोजन उन बस्तियों में किए जा रहे हैं, जहां संस्था द्वारा संस्कार केंद्र संचालित किए जाते हैं। इन केंद्रों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।
बस्तियों में ही कन्या पूजन और सहभोज का आयोजन होने से स्थानीय रहवासी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। कन्याओं और बस्ती के लोगों को नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सेवा भारती के पदाधिकारियों के साथ सहभागिता का अवसर मिल रहा है। इससे आयोजन में सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता का भाव दिखाई दे रहा है।
सेवा भारती नगर अध्यक्ष गजेंद्र पवार ने बताया कि इन कार्यक्रमों की विशेषता यह है कि संस्कार केंद्रों का संचालन करने वाली बस्ती की समितियां ही आयोजन की पूरी व्यवस्था संभाल रही हैं। टेंट, मंच, भोजन-प्रसादी और वार्ड की कन्याओं को आमंत्रित करने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं स्थानीय समिति द्वारा की जा रही हैं।
कार्यक्रम में सेवा भारती जिला अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, विभाग सह सेवा प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, जिला सचिव डॉ. अरुण जयसिंहपूरे, कोषाध्यक्ष श्रीकांत अग्रवाल, पंकज सावले, दिनेश खाकरे, सदस्य सीमांत शुक्ला, नगर अध्यक्ष गजेंद्र पवार, नगर सचिव महेश पवार, जिला सेवा प्रमुख शिवराज, नगर सेवा प्रमुख रामदास, सेवा भारती विभाग समन्वयक शिवप्रताप लोधी, मातृछाया प्रबंधक विवेक शर्मा, कोठी बाजार मंडल महामंत्री भावेश, प्रतिनिधि पार्षद राजेश मानकर, पार्षद किरण खातरकर उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला मंडल से साक्षी शर्मा, रीता दत्त, सरिता राठौर, पूनम खंडेलवाल, शीला दुबे, वरुण लोखंडे, कविता पाटिल तथा संस्कार केंद्र प्रभारी छाया विश्वकर्मा, कल्पना पाटिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



