कैराना
अधिवक्ताओं ने निधन पर जताया शोक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। दो अधिवक्ताओं के परिवार के सदस्यों के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गांव रामड़ा निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार के पिता मदनलाल का निधन हो गया। इसके अलावा टीचर्स कॉलोनी निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं नामित सभासद आलोक चौहान की माता उर्मिला देवी ने भी अंतिम सांस ली। दोनों के निधन की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

