कैराना

बेटी का रिश्ता तुड़वाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। बेटी का रिश्ता तुड़वाने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव तितरवाड़ा निवासी सालिम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता हरियाणा के भमपुरा गांव में तय किया था। आगामी दो नवंबर को शादी होनी थी और परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थी। आरोप है कि गांव के ही सुफियान ने बेटी के होने वाले पति और उसके पिता के साथ गाली—गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद बेटी के होने वाले ससुराल पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button