खैरथल

खैरथल में पुन:शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, शनि मंदिर से अण्डरपास तक चला पीला पंजा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ पिछले गुरुवार से आरम्भ की गई नगर परिषद की कार्रवाई चार दिन की छुट्टी मनाकर आज बुधवार को पुनः अभियान जारी किया गया । नगर परिषद की टीम ने शनि मंदिर से अंडरपास तक सड़क किनारे किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों और लोगों की ओर से विरोध भी देखने को मिला। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई में भेदभाव किए जाने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कुछ स्थानों पर कार्रवाई की गई, जबकि कुछ अन्य जगहों पर अतिक्रमण को लेकर अलग रवैया अपनाया गया। इसको लेकर मौके पर बहस और विरोध की स्थिति भी बनी। वहीं कुछ दुकानदारों ने ख़ुद ही आतिक्रमण हटाया।
 कार्यवाही के दौरान शनि मंदिर के पास एक गन्ने के ज्यूस वालों के यहां जेसीबी से भारी तोड़फोड़ की गई!वहां रखी गन्ने की मशीन व जरनेटर को तोड़े जाने की सुचना पर लोगो ने भारी विरोध दर्ज कराया मौके पर उपस्थित लोगो ने बताया की गन्ने के ज्यूस वाले के परिवार में आज ही एक जवान मौत हुई है व्यापारी दाह संस्कार में गया हुआ था लोगो ने नगर परिषद प्रशासन से काफ़ी अनुरोध किया की इसे एक दिन का समय दे दो लेकिन अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने किसी की बात नहीं सुनी और पीला पंजा चलाकर झोपडी समेत सारा सामान नष्ट कर दिया!कुछ ऐसा ही नजारा गुप्ता नर्सिंग होम के बाहर देखने को मिला जहां विरोध के चलते अस्पताल के बाहर बने रेम्प सहित चबूतरे तोड़े गए  लोगो ने आरोप लगाया की इसी सड़क मार्ग पर कुछ लोगो के चबुतरे नहीं तोड़े गए वहीं स्कूल गेट के समीप सरकारी भूमि पर रखे खोखे नहीं हटाए गए!
 इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा का कहना था की कार्यवाही के समय आरोप प्रत्यारोप लगते रहते है जिस का नुकसान होता है वो आरोप लगाता ही है!हम बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यवाही कर रहे है जो आगे भी जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button