सिंगरौली

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूजन कर रामलीला का कराया शुभारम्भ 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

 

बैढ़न। बैढ़न स्थित रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की।

सुंदरलाल शाह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, धर्म, आदर्श और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और मर्यादाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव का वातावरण कायम रहे। उन्होंने सभी के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए जय श्रीराम का उद्घोष किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button