कानपुर

ग्राहक शोरूम में आकर अपनी पसंदीदा कारों की टेस्ट ड्राइव कर सकते हैं : निदेशक अमित गर्ग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलर्स में से एक आरएनजी निसान ने कानपुर दक्षिण में अपने बर्रा बाईपास पर दूसरे शोरूम का भव्य शुभारम्भ किया। इस नए शोरूम के खुलने से कानपुर दक्षिण और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को निसान की बेहतरीन कारों की रेंज और विश्वस्तरीय सेवायें एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों और ग्राहकों की उपस्थिति में इस शुभारम्भ समारोह में कंपनी के निदेशक कैलाश नारायण गर्ग, बृजरानी गर्ग,मधुलिका गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर नए शोरूम की शुरुआत की। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और ऑटोमोबाइल प्रेमी भी मौजूद रहे। शहर के दक्षिण क्षेत्र में खुले इस शोरूम को अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा यह शोरूम ग्राहकों को कार खरीदने का एक बिल्कुल नया और प्रीमियम अहसास कराएगा। इस शुभारम्भ के मौके पर शोरूम से नयी कारों की डिलीवरी भी हुई, जिसमें ग्राहकों को गाड़ी की चाबी सौंपी गयी। इस अवसर पर आरएनजी निसान शोरूम के जनरल मैनेजर प्रवीण सक्सेना ने इन शानदार मॉडलों की खूबियाँ बताते हुए कहा कि ग्राहकों के लिए अब एक ही छत के नीचे बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जिसमें न्यू निसान मैग्नाइटर शानदार फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग और 360° कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स से लैस एक बेहद बोल्ड और लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUVI जिसकी शुरुआती कीमत है रु. 5.69 लाख। ऑल-न्यू निसान ग्रेविट आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए तैयार की गई बेहद आरामदायक तथा बजट फ्रेंडली सेवन सीटर कार, जो सेग्मेंट की पहली ट्विन-सिलेंडर सीएनजी तकनीक के साथ शानदार माइलेज देती है। जिसकी शुरुआती कीमत है 5.73 लाख रुपए। नशान टेक्टॉन : दमदार परफॉर्मेंस, इन-बिल्ट गूगल कनेक्टिविटी और क्लॉस-लीडिंग सात सौ लीटर के विशाल बूट स्पेस के साथ आने वाली एक प्रीमियम और आलीशान C-SUVI जिसकी शुरुआती कीमत है 10.49 लाख रुपए। शुभारम्भ के अवसर पर शोरूम के निदेशक अमित गर्ग,संजय गर्ग,मनोज गर्ग ने कहा कि “कानपुर हमारे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। बर्रा बाईपास पर इस नए शोरूम को शुरु करते हुए हमें गर्व हो रहा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ कार बेचना नहीं है बल्कि अपने ग्राहकों को बिक्री के बाद बेजोड़ सर्विस और संतुष्टि प्रदान करना है। इस नए शोरूम के शुरुआती ग्राहकों के लिए त्योहारों के शुभ अवसर पर विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक आज से ही शोरूम में आकर अपनी पसंदीदा कारों की टेस्ट ड्राइव कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button