बरेली
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के पक्ष में विधायक बहोरन लाल मौर्य ने किया जनसंपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर विधायक बहोरन लाल मौर्य ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के पक्ष में जनसंपर्क कर शिक्षकों से प्रथम वरीयता मत देने की अपील की। विधायक ने दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, श्रीमती जानकी देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खंडेलवाल कॉलेज और श्रीकृष्ण चंद्रवती हायर सेकेंडरी स्कूल में बैठकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों और शिक्षक हित में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
इसी दौरान दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के शिक्षक राजपाल को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने पर विधायक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. निर्भय गुर्जर, प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह, जयदेव मौर्य, पूर्व चेयरमैन आरके कश्यप, सभासद वीरपाल, कमलेश गंगवार, रघुवीर सरन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।




