बरेली

धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी से सपा को मिलेगी नई मजबूती: शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। धर्मेंद्र कश्यप की सपा में घर वापसी पर यूथ ब्रिगेड ने जिलाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष सपा ने कहा – “धर्मेंद्र कश्यप की घर वापसी से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। संगठन को बल मिलेगा। कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले चुनाव में बड़ी जीत के लिए मेहनत करेंगे। पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।”
एजाज अहमद, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने कहा – “घर वापसी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। यूथ ब्रिगेड का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेगा, युवाओं को जोड़ेगा और जन मुद्दे उठाएगा।”
इस दौरान हस्सान सुल्तानी, हर्षित यादव, सुमित प्रजापति, धूपेंद्र जायसवाल, धीरेंद्र यादव ,अशोक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button