उत्तरकाशी

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को फांसी व दुष्यंत गौतम की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : वर्ष 2022 के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डुंडा के द्वारा एक जोरदार कैंडल मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश गौतम एवं जिला प्रवक्ता कीर्ति निधि सजवान के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और मोमबत्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि अंकिता के सभी असली दोषियों को बिना किसी देरी के फांसी की सजा दी जाए तथा मामले की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराई जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मामले में नाम सामने आने के विरोध स्वरूप दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश गौतम ने कहा कि 2022 से अब तक अंकिता भंडारी के असल अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगाने के लिए अंकिता के माता-पिता को दिल्ली तक जाना पड़ा, जहां उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर न्याय की मांग की है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने दो-टूक कहा कि पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिल जाता और मुख्य साजिशकर्ताओं व हत्यारों को फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाया जाता। इस दौरान
आनन्द प्रकाश गौतम ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी डुंडा, जिला प्रवक्ता कीर्ति निधि सजवान, गुरुदयाल,उप प्रधान वीरपुर कमलेश मेहता,रोशन लाल, पवन कुमार दलवीर हरदेव रोशन लाल,आदि बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button