पीआरडी जवानों का अपनी दो सूत्रीय माँग को लेकर धरना ,उक्रांद का धरनें को समर्थन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : जिला उत्तरकाशी स्थित युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में PRD जवानों द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने मे
PRD जवानों की दो प्रमुख मांगें-:
समान कार्य के लिए समान वेतन: जब ड्यूटी, जिम्मेदारी और कार्य समान हैं, तो वेतन और सुविधाओं में भेदभाव क्यों? समान काम के लिए समान वेतन उनका अधिकार है l
वर्ष के 365 दिन रोजगार की गारंटी: PRD जवानों को पूरे वर्ष नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने परिवार का सम्मानजनक भरण-पोषण कर सकें। रोजगार की अनिश्चितता और आर्थिक शोषण से उन्हें मुक्ति मिले।
जवानों नें संवैधानिक अधिकार ठहराया एवं मांगे पूरी न होने पर उनके मूल अधिकार का हनन बताया l जवानों के अनुसार दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा, व्यवस्था और जनसेवा में अपना योगदान देते हैं, उनके भविष्य को अनिश्चितता के हवाले करना न्यायसंगत नहीं है।
उक्रांद नें सरकार से मांग कि है कि PRD जवानों की इन जायज मांगों को तत्काल स्वीकार कर समान वेतन और 365 दिन रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
PRD जवानों का संघर्ष, उनके सम्मान और अधिकारों का संघर्ष है। हम इस संघर्ष में हर कदम में उनके साथ खड़े हैं। गस अवसर पर उक्रांद नेता किरन रावत , जिला उपाध्यक्ष जगत सिंह रमोला, जिला महामंत्री पंकज उनियाल ,जिला प्रसार सचिव अविनाश नौटियाल, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह पश्चिमी उपस्थित रहेl



