खैरथल
भिवाड़ी की वंशिका होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी का विवादित पंजीकरण रद्द करने की मांग
सैकड़ों लोगों ने सोसायटीज रजिस्ट्रार कार्यालय पर दिया धरना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : भिवाड़ी की वंशिका होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के कथित विवादित पंजीकरण को लेकर गुरुवार को मामला गरमा गया। सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भिवाड़ी से करीब 250 लोग किशनगढ़ रोड़ खैरथल स्थित उप रजिस्ट्रार, सोसाइटीज कार्यालय पहुंचे।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।
यहां लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और 6 अक्टूबर को ‘वंशिका होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, भिवाड़ी’ के नाम से किए गए कथित विवादित पंजीकरण को पुलिस जांच पूरी होने तक निलंबित या रद्द करने की मांग की।
प्रर्दशन के दौरान लोगो ने नारेबाजी की और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रगट किया
प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उप रजिस्ट्रार को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने का अनुरोध किया।
इसके बाद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत पेश की और जांच पूरी होने तक विवादित पंजीकरण पर रोक लगाने की मांग रखी।
शिकायत में बताया गया कि सोसाइटी की वर्ष 2026-2028 की कार्यकारिणी के चुनाव 25 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं। इसकी सूचना 13 अक्टूबर को संबंधित कार्यालय को भी दी जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद 6 अक्टूबर को नए नाम से सोसाइटी का पंजीकरण किए जाने और कार्यकारिणी से संबंधित अभिलेखों में प्रविष्टियां किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शिकायत में मांग की है कि जांच पूरी होने तक विवादित पंजीकरण को निलंबित रखा जाए। लोगों ने जिला कलेक्टर आफिस जाकर भी शिकायत दी


