पाकुड़

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे में रहेगी पुलिस की पैनी नजर, संवेदनशील इलाकों में रहेगी विशेष निगरानी

Security arrangements for Durga Puja are robust; the police will maintain a sharp vigil everywhere, with special surveillance in sensitive areas.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी दुर्गा पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में डीसी और एसपी की मौजूदगी में सुरक्षा तैयारियों एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का जायजा लिया गया। प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। जरूरत को देखते हुए बाहर से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की टीम भी बुलाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस एवं जिला प्रशासन ने असामाजिक तत्वों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें, अफवाहें और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा करने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरन्त नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस दौरान एसडीओ साईमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव सहित थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button