बुलंदशहर

समीक्षा बैठक में दिया गया पत्रकार एकता पर जोर 

निष्पक्ष लेखनी और एकजुटता से मजबूत होगा पत्रकार --ठाकुर विजय राघव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार एकता पर बल दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ के निर्देशानुसार आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम की ताकत को पहचानने एवं एक जुट होकर अपनी आवाज उठायें। पत्रकारिता समाज की आवाज बुलंद करने का सशक्त माध्यम है।
मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आपसी एकता से ही संगठन को मजबूती और नयी उंचाई दी जा सकती है।
बैठक में जनपद और तहसीलों से आये पत्रकारों ने एक स्वर से आवाज बुलंद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सम्मान न्याय और पत्रकारिता के अधिकारों की सरकार से मांग की। बैठक में अनेक पत्रकारों ने अपने विचार रखे और संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने तथा संचालन वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया। इस अवसर पर प्रदीप तौमर योगेन्द्र शर्मा ललित शर्मा सरताज बेग इलियास सचिन अग्रवाल केशव शर्मा सचिन लोधी नितिन सोनी बौबी लाल, लोकेंद्र राज आदि दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button