बुलंदशहर

सीता हरण की लीला देख दर्शक हुए भावुक 

सीता वियोग में राम विलाप से दर्शकों की आंखें हुईं नम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर को सीता हरण की लीला देख दर्शक भावुक हो गए। सीता हरण करने साधुवेशधारी रावण को देखते ही दर्शक चिल्ला उठे चोर चोर। नागेश्वर मंदिर परिसर के रामलीला मैदान में चल रही लीला का शुभारंभ डॉ दुष्यंत कुमार शर्मा एवं सोविंदर प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। आयोजकों ने आगंतुक अतिथियों को राम नामी पटका पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मंडल डायरेक्टर पुनीत सिंघल के निर्देशन में स्थानीय कलाकारों ने सीता हरण, जटायु मोक्ष,राम जी का पंचवटी खाली देख मार्मिक विलाप की लीला का सजीव मंचन किया गया। रावण के किरदार में पवन सैनी, राम का किरदार पुनीत सिंघल ने सीता के रोल में चेतन कंसल और लक्ष्मण के रूप में विशाल कंसल ने दर्शकों को मोह लिया। व्यवस्था में अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल डॉ राजेश गोयल राजेश गर्ग टीनू नवनीत गुप्ता सचिन अग्रवाल संजीव कुमार नितिन सिंघल निखिल सिंघल एडवोकेट,ध्रुव कुमार सिंघल, बलबीर शर्मा,संजय वर्मा टीटू सचिन वर्मा मंगलसेन शर्मा हरेंद्र लोधी आदि ने सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button