बरेली

पर्वतीय समाज रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में चल रही प्रभु श्रीराम की रामलीला में दूसरे दिन गौरी पूजन, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद मुख्य आकर्षण रहे। द्वितीय दिवस का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कर्नल होशियार सिंह बोहरा और वरिष्ठ सभासद राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने उद्घोषक की भूमिका निभाई, सहयोग सोमा परिहार ने किया।
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि रामलीला देखने को लेकर लोगों में उत्साह है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रात 8 से 12 बजे तक शांतिपूर्वक मंचन हो रहा है। राम की भूमिका रिया पंत, लक्ष्मण भूमिका सती, परशुराम उमेश बिनवाल, जनक गोविंद पांडे और बंदीजन प्रदीप जोशी ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button