जामताड़ा

विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने करमाटांड़ के दुर्गा पूजा पंडालों का किया दौरा

सहायता का दिया भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​ शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने पिपराडंगल दुर्गा मंदिर पंडाल, चरघरा दुर्गा मंदिर पंडाल तथा चरघरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर पंडाल में जाकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
​दौरे के दौरान राहुल सिंह ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया समितियों के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया बातचीत के दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना
​राहुल सिंह ने पूजा समितियों को आश्वस्त करते हुए पंडालों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अति आवश्यक वस्तुएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का वादा किया उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा इस अवसर पर कई स्थानीय ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button