साहेबगंज
एसबीआई आरसेटी में 12 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न
महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान SBI RSETI और आजीविका सखी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।एसेंशियल्स ऑफ वेजिटेबल्स नर्सरी मैनेजमेंट’ विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना था।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत किस्म के बीजों का चयन,बीज उपचार,नर्सरी बेड तैयार करना,पौध उत्पादन,सिंचाई प्रबंधन,जैविक खाद का उपयोग और फसलों को कीट-रोग से बचाने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।साथ ही नर्सरी को व्यावसायिक रूप से संचालित कर इसे आय का स्थायी साधन बनाने के गुर भी सिखाए गए।इस समापन अवसर पर SBI RSETI के वरीय संकाय राजहंस कुमार,संकाय उपेंद्र गोप,कार्यालय सहायक आकाश कुमार,नीरज शर्मा और सुरेंद्र मुर्मू मौजूद रहे। वरीय संकाय राजहंस कुमार ने कहा कि सब्जी नर्सरी प्रबंधन ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर अवसर है।सीमित पूंजी में अपना व्यवसाय शुरू कर महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने में अहम योगदान दे सकती हैं।कार्यक्रम के सफल संचालन में बरहरवा प्रखंड के आजीविका प्रबंधक मो.फैज आलम, जनरल सीआरपी काकुली देवी,रहीम विश्वास,रुंजिला खातून और सीसी दाऊद हेम्ब्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



