साहेबगंज

मारवाड़ी महिला समिति ने आयोजित की‘शक्ति आराधना-माता की चौकी’

भजनों और डांडिया से भक्तिमय हुआ माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शुक्रवार को अ.म.ख. पंचायत भवन,चौक बाजार में ‘शक्ति आराधना-माता की चौकी’ का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया।माता रानी के भजनों,शंखनाद प्रतियोगिता,समूह नृत्य और डांडिया नृत्य से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदंबा के स्मरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इसके बाद मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठे।उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर मां का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजन का विशेष आकर्षण शंखनाद और समूह नृत्य प्रतियोगिता रही,जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,वहीं डांडिया नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए। संगीत की धुन पर समिति की सदस्याओं ने डांडिया खेलकर सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम के समापन पर मां जगदंबा की आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।समिति की अध्यक्ष रुचि भरतिया ने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ समाज में एकता,सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है।ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।वही कार्यक्रम में रुचि भरतिया,नीलम शर्मा,श्यामलता केजरीवाल,प्रतिमा चिरानिया,रेणु तमाखूवाला,किरण दिवान,सीमा मुरारका,लीला पोद्दार, सपना दिवान,चंदा शर्मा,श्वेता तमाखूवाला,कुनकुन,प्रीति चौधरी,श्रद्धा चौधरी सहित समिति की कई सदस्य मौजूद थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button