बालाघाट

शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन प्राथमिकता : कलेक्टर आदित्य सिंह

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर, आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों का करेंगे सतत दौरा, अधोसंरचना विकास पर रहेगी पैनी नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 

बालाघाट। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले में प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रोएक्टिव होकर कार्य करेगा, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और लोगों को समय पर राहत मिल सके।

कलेक्टर ने जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता और तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के सतत दौरे करने पर भी जोर दिया। इन क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाएगा, ताकि जरूरत के अनुसार समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधोसंरचना विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने की बात भी कही। जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण और विकास कार्यों को गति देकर जिले के समग्र विकास को आगे बढ़ाना रहेगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button