भरत पुर

भुसावर नगर पालिका में छाया अंधेरा, दो दिन से बंद पड़ी रोड लाइटें

राजा मंडी से विद्यापीठ रोड तक स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आमजन परेशान, नगर पालिका प्रशासन से लाइटें चालू कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर (भरतपुर)। कस्बा भुसावर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से रोड लाइटों की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में राजा मंडी भुसावर से विद्यापीठ रोड तक पिछले दो दिनों से रोड लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे सड़क पर अंधेरा छाया हुआ है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रमुख मार्ग की रोड लाइटें बंद होने से रात के समय लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसके बावजूद रोड लाइटों को चालू कराने की दिशा में अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी का ध्यान आकर्षित
कस्बे के लोगों ने नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी हनुमान शर्मा से रोड लाइटों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को कस्बे की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि आमजन को रात के समय परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
उपखंड अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग
स्थानीय लोगों ने उपखंड अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर भुसावर कस्बे में बंद पड़ी रोड लाइटों को जल्द चालू करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति का जायजा लेकर समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए, जिससे कस्बेवासियों को अंधेरे से राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए रोड लाइटों को चालू करवाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button