कैराना

आपदा प्रबंधन कार्यशाला का समापन, विद्यार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग और माय भारत शामली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीके बताए गए और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि आपदा के समय सुरक्षा उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जिला आपदा विभाग के मास्टर ट्रेनर सौरव राणा ने आकाशीय बिजली, बाढ़, भूकंप, आग और गैस सिलेंडर में आग लगने जैसी परिस्थितियों में बचाव के उपाय बताए। साथ ही पानी में डूबने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में आपदा मित्र गौरव सिंघल, आशीष भाटिया और पूजा पांचाल का सहयोग रहा। इसके साथ ही मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को लेकर करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ कपिल त्यागी और अमित चौधरी ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पाठ्यक्रम और रणनीति समझाई, जबकि डॉ. प्रदीप कुमार ने नीट परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और सशक्तीकरण योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. उत्तम कुमार ने सभी का आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button