कैराना
पानीपत में सड़क हादसे में रामड़ा के युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव रामड़ा निवासी अफसरून पानीपत की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर वह बाइक से बबेल बाईपास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए डंपर ने उसे कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि अफसरून अपने परिवार का मुख्य सहारा था। परिवार में उसके माता—पिता, एक छोटा भाई और तीन बहनें बताई गई है। मृतक के तीन साल का बेटा भी है। परिवार पानीपत के लिए रवाना हो गय। वहीं, हादसे से गांव में भी शोक की लहर है।



